फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fault in new bus at first day

Etawah News: नई बस में बैठीं सवारियां, पहले ही दिन खराबी से दुश्वारियां

Sat, 25 Feb 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 25 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
fault in new bus at first day
सैफई। इटावा बस अड्डे से नई बस में बैठे 40 यात्रियों को 18 किलोमीटर के सफर के बाद ही दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। बस अपने पहले ही फेरे में फेल हो गई। वैदपुरा थाने के पास से गुजरने के दौरान बस में खराबी आ गई। बस स्टार्ट न होने पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। इस पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने पर इटावा से दूसरी बस भेजी गई। इतने में दो घंटे बीत गए।
विज्ञापन

इटावा डिपो को शासन से तीन दिन पूर्व बीएस छह मानक की दो नई बसें मिलीं थीं। शुक्रवार को पहली बस सुबह छह बजे लखनऊ व दूसरी बस दोपहर करीब एक बजे के बाद दिल्ली रवाना हुई। सैफई पहुंचने से पहले वैदपुरा थाने के पास दोपहर करीब दो बजे बस खराब हो गई। जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


बस चालक प्रमोद कुमार ने बताया कि यह नई बस है और इसका पहला चक्कर है। बस इटावा से मैनपुरी, एटा, अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 40 सवारियां बैठीं थी। पेडल मारने पर बस रेस नहीं ले रही थी। मिस्त्री भी आया लेकिन बस सही नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा से मैनपुरी, एटा, अलीगढ़ व दिल्ली जा रहे यात्रियों ने कहा कि क्या पता था कि नई बस रास्ते में खराब हो जाएगी। आरोप लगाया कि जैसी बस मिली उसे बिना ट्रायल के सड़क पर उतार दिया।
कुछ यात्रियों ने कहा कि बस का सफर वैसे भी महंगा हो गया है। बावजूद इसके जब ऐसी लापरवाही सामने आएगी तो यात्री क्या करेंगे। पहले चक्कर में बस खराब हो जाएगी, ऐसी उम्मीद तो किसी ने नहीं की थी। दो घंटे में मैनपुरी पहुंच गए होते।



बस में खराबी आने पर इंडीकेटर जलने लगा था, जिसे चालक समझ नहीं पाया। जानकारी मिलते ही दूसरी बस भेजकर यात्रियों को रवाना किया गया। जबकि बीएस छह मानक की बस को कंपनी के पास भिजवा दिया गया है। - डीएम सक्सेना, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, इटावा/सैफई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed