{"_id":"6033f5d98ebc3ee9171ab5ef","slug":"fashi-lagae-hanged-etawah-news-man-young-etawha-news-knp613518714","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
फोटो संख्या 61- मृतक दीपक की फाइल फोटो ।
- फोटो : ETAWHA
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बेर में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि युवक नशे का लती था, जिसको लेकर आए दिन घरवालों से उसका झगड़ा होता रहता था।
भरथना के गांव नगला बेर निवासी छेदालाल का बेटा दीपक (26) मजदूरी करता था। पत्नी शोभा देवी की घर में ही परचून की दुकान है। उसके एक चार वर्षीय बेटा आदित्य उर्फ राव व दो साल की बेटी नित्या है।
शोभा ने बताया कि सोमवार सुबह वह दुकान पर थी और मां घर के बाहर बैठीं थीं। इसी दौरान करीब साढ़े दस बजे दीपक कमरे में गया और फांसी लगा ली। जब वह सामान लेने कमरे के अंदर गई तो पति का शव फंदे पर लटका देख परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों से आत्महत्या के कारणों की पूछताछ की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि युवक शराब का लती था।
करीब दो-तीन दिन से लगातार शराब पीने का विरोध करने पर उसका परिजनों से झगड़ा हो रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।