फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fasal

खंदी फटने से 100 बीघा फसल जलमग्न

Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fasal
इटावा। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजपुरा तोताराम साला के पास रविवार रात बिलंदा रजबहा की खंदी फटने से करीब 100 बीघा गेहूं, आलू और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

किसान रजपाल सिंह की 10 बीघा, उदल सिंह 4 बीघा, महाराज सिंह 8 बीघा, जय सिंह 7 बीघा, रामसिंह 4 बीघा, राधेश्याम 4 बीघा, इंदर सिंह 3 बीघा, विकास 3 बीघा, शैलेश कुमार 10 बीघा, पटवारी लाल 3 बीघा, महेंद्र सिंह 8 बीघा, विनोद कुमार की 2 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। वहीं अन्य किसानों का भी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है बिलंदा रजबहा की जेसीबी से सफाई करवाई गई थी। सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई, इसलिए बंबा की पटरी फट गई। सोमवार सुबह करीब पांच बजे खेत देखने निकले किसानों को खंदी फटने की जानकारी हुई। किसानों ने मिलकर खंदी बंद की।
विज्ञापन

लोहिया माइनर से निकलने वाले बंबा का पानी बिलंदा रजबहा में गिरने से पानी ओवरफ्लो हो गया। किसान विनोद यादव, उदल सिंह, राकेश कुमार, पप्पू भैया, गिरीश चंद्र, महेश, राजेंद्र, महेंद्र सिंह, धर्म प्रकाश, राम प्रकाश, हरबिलास आदि किसानों का कहना है कि लोहिया माइनर को निरस्त किया जाए तो ही फसल बच सकती है। किसानों ने कहा कि यदि प्रशासन ने ध्यान न दिया तो मुख्यालय पर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed