फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmers stop highway construction due to not getting muawja

Etawah News: खाते में नहीं पहुंची मुआवजा धनराशि, रुकवाया बाईपास का काम

Wed, 21 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
farmers stop highway construction  due to not getting  muawja
बसरेहर। दो माह बीतने के बावजूद खाते में मुआवजा राशि न पहुंचने का आरोप लगा बुधवार को किसानों ने इटावा-बरेली मार्ग पर चल रहे हाईवे के काम को रुकवा दिया। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। किसानों ने कहा कि मुआवजा न मिलने तक काम नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

कस्बा बसरेहर से निकलने वाले इटावा-बरेली हाईवे का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है। बुधवार शाम करीब पांच बजे अकबरपुर गांव के 12 किसानों ने हाईवे पर काम रुकवा दिया। प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान मोहर सिंह ने बताया कि उनकी लगभग दो बीघा जमीन का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन

इसका मुआवजा 4,60000 रुपये मिलना था, लेकिन वह खाली हाथ हैं। किसान मो. ईशाक, अर्जुन सिंह, मो. शमशुद्दीन के खेतों का भी हिस्सा गया है। दो माह बाद भी मुुआवजा नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर के प्रधान पुत्र जलदान सिंह ने बताया कि उनकी भी जमीन का एक बड़ा हिस्सा बाईपास में गया है। इसका करीब 60 लाख रुपये मुुआवजा मिलना है। सूचना पर कानूनगो इंद्रपाल सिंह, हाईवे के इंजीनियर विश्वास मिश्रा व शुभांकर सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह कोर्ट के काम से बाहर हैं। किसानों का मुआवजा जल्द दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed