फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmers saw hightech nursurey

Etawah News: किसानों ने देखी हाईटेक नर्सरी, पौधों की गुणवत्ता समझी

Mon, 27 Feb 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmers saw hightech nursurey
इटावा। हाईटेक नर्सरी में पौधों की गुणवत्ता की जानकारी के लिए जनपद के तीन गांवों के 50 किसानों ने कन्नौज के उमर्दा में सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

ताखा ब्लॉक के रमपुरा, ब्लॉक भरथना के मुबारकपुर व नगला पटु गांव के किसान फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत कृषि वैज्ञानिकों के साथ तीन दिवसीय दौरे पर उमर्दा गए हैं। पहले दिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल प्रभारी डॉ.बीएस यादव ने किसानों को हाईटेक नर्सरी व पौधों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। तरबूज, खरबूज, लौकी, खीरा, कद्दू आदि की नर्सरी का भ्रमण कराया। किसानों को पीली गोभी की नर्सरी भी दिखाई। बताया कि वह अपना बीज लाकर भी नर्सरी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

किसान को अपना बीज देने पर एक रुपये में एक पौधा मिलेगा। न देने पर पौधा दो रुपये में मिलेगा। ऑर्डर देकर भी नर्सरी प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि शिमला कलर मिर्च का एक पौधा 18 रुपये में, सामान्य पौधा दो रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। जबकि तरबूज व खरबूज का एक-एक पौधा सात-सात रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि विज्ञान केंद्र इटावा से गए कृषि वैज्ञानिकों में डॉ.विजय बहादुर जायसवाल, डॉ.एमके सिंह, डॉ.राजेश राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed