फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmers not getting potato cost distroid crop

Etawah News: मेहनत का नहीं मिला फल, आलू पर चलवा लिया हल

Tue, 28 Feb 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
farmers not getting potato cost distroid crop
ताखा (इटावा)। आलू की लागत भी न निकलने से किसान परेशान हैं। हाल ये है कि दो किसानों ने परेशान होकर करीब दस बीघा खेत में फसल पर हल चलवा दिया। इससे फसल बर्बाद हो गई। उनका कहना है कि इससे अगली फसल की बुआई तो समय से कर सकेंगे।
विज्ञापन

मामला ताखा ब्लॉक क्षेत्र के भरतपुर खुर्द का है। यहां के दो किसानों विमलेश और आशाराम ने खेत में खड़ी आलू की फसल को जुतवा दिया। दरअसल बाजार में आलू के भाव काफी नीचे चल रहे। आलू को खोदवाने का खर्च भी नहीं निकल रहा। लिहाजा किसान खड़ी फसल को जोतने पर विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन


विमलेश ने बताया कि उसने सात बीघा खेत में आलू की पैदावार की थी। इस पर करीब एक लाख रुपये लागत आई। बाजार में इन दिनों आलू का भाव 100 से 150 रुपये प्रति पैकट है। एक पैकेट पर करीब 100 रुपये खोदाई का खर्चा आ रहा। ऐसी सूरत में आलू को खोदने में नुकसान है। इसी वजह से उसने फसल को जोतवा दिया। इससे इतना फायदा होगा कि अगली फसल की बुआई समय पर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसान आशाराम ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा खेत में मौजूद आलू की फसल को जुतवाया है। पहले ही फसल में भारी नुकसान हो चुका है। तीन बीघा खेत में मय बीज के करीब 45 हजार रुपये लागत आई है। जबकि आलू बेचने पर इतनी रकम नहीं मिलती।

जिला उद्यान अधिकारी डा. सुनील कुमार ने कहा कि किसान सोच समझकर फैसला करें। फसल को जुतवाने से ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed