{"_id":"6435ab57c0fd16223600ecd4","slug":"farmers-crop-caught-fire-etawha-news-c-12-1-175723-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चार किसानों की मेहनत हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चार किसानों की मेहनत हुई राख
Wed, 12 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बकेवर / इकदिल। लवेदी क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में आग से तीन किसानों की गेहूं की फसल जल गई। वहीं इकदिल में भी एक किसान की एक बीघा फसल जल गई।
बहादुरपुर गांव में किसी के बीड़ी पीकर फेंकने से खेतों में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल को दी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने आग बुझा दी। लेकिन गेहूं की 10 बीघा फसल जल गई। लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया।
उधर इकदिल में आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर गांव दौलतपुर में राजू की एक बीघा गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सबमर्सिबल की मदद से ग्रामीणों ने आग बुझाई।
आग लगने से भैंस की मौत
चकरनगर। ग्राम वंशरी में आग लगने से भैंस की मौत हो गई। एक ग्रामीण झुलस गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से पांच पशुबाड़ों में नुकसान हुुआ है। राजेश परिहार ने बताया कि पशुबाड़े में आग लग गई। उससे पास के पशुबाड़ों में आग लग गई। जबर सिंह की एक भैंस, दो पड़वे चपेट में आ गए। भैंस को बचाने में देवेश कुमार झुलस गया। आग में रामवीर सिंह, राजू सिंह, शीशपाल व कल्याण सिंह का भी नुकसान हुआ है। (संवाद)