{"_id":"69d54cf55f0f0501960395c4","slug":"farmers-arrived-at-the-center-to-sell-wheat-amid-drizzle-etawah-news-c-216-1-etw1012-140638-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बूंदाबांदी के बीच केंद्र पर गेहूं बेचने पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बूंदाबांदी के बीच केंद्र पर गेहूं बेचने पहुंचे किसान
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर सहकारी समिति गेहूं खरीद केंद्र पर मंगलवार को किसान गेहूं लेकर पहुंचे। मौसम बिगड़ने से केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले दिन केंद्र पर कुल 200 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
केंद्र पर उनका गेहूं बाहर लगे पेड़ के नीचे रखवा दिया गया। कुछ ही देर में मौसम बिगड़ गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी शुरू होने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई केंद्र पर गेहूं को सुरक्षित करने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। ऐसे में कुछ किसानों ने तो अपने साथ लाई पन्नी को डालकर अपनी उपज को सुरक्षित किया लेकिन जो किसान पन्नी नहीं लाए थे वह परेशान दिखाई दिए।
किसानों का कहना था कि उन्हें यह बताया गया था कि केंद्र पर गेहूं को सुरक्षित करने के लिए शेड आदि की व्यवस्था रहेगी लेकिन केंद्र पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उन्हें खुद पन्नी का इंतजाम करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बूंदाबांदी के बीच लोग अपनी उपज को पन्नी से ढकते नजर आए।