फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmer tried to burn himself in front of dm office

Etawah News: डीएम कार्यालय के सामने कैरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास

Fri, 27 Jan 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
farmer tried to burn himself in front of dm office
इटावा। कब्जे से परेशान किसान ने डीएम आवास के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। कार्यालय के बाहर तैनात होमगार्डों ने किसान को पकड़ लिया। एसडीएम ने टीम बनाकर जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मानिकपुर बिसू गांव के शिवप्रताप ने बताया कि वह पांच भाई हैं। उनके पास गांव में ही 20 बीघा जमीन है। इस पर तीन साल से गांव के ही कुछ लोग कब्जा किए हैं। कब्जा हटवाने की मशक्कत में पिता की मौत हो गई। अब वह जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए परेशान हैं। बताया कि एक माह पहले प्रशासन ने गांव में जाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया था। नापजोख कराकर प्रशासन की ओर से ही खूंटी लगवा दी गई थी। कुछ समय बाद ही आरोपियों ने फिर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

बताया कि एक माह से दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर शुक्रवार को शिवप्रताप कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के सामने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। होमगार्डों और कर्मचारियों ने उसे रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की शादी करानी है
पीड़ित शिवप्रताप ने बताया कि पांच भाइयों के बीच एक बहन है। सभी भाई जमीन मुक्त कराकर उसका कुछ हिस्सा बेचाना चाहते हैं। ताकि इससे आने वाली धनराशि से वह बहन की शादी कर सकें।

मानिकपुर बिशु के किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया है। एक माह पहले ही टीम भेजकर जगह कब्जामुक्त कराई गई थी। यदि फिर भी कब्जा हो गया था तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए थी। जांच कमेटी बनाई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विक्रम राघव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed