{"_id":"60fb00498ebc3e587417e466","slug":"farmer-leader-ate-poison-after-being-tortured-by-the-police-etawah-news-knp6419963170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के प्रताड़ित करने पर किसान नेता ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के प्रताड़ित करने पर किसान नेता ने खाया जहर
विज्ञापन
इटावा। फ्रैंडस कालोनी थाना क्षेत्र के नई मंडी बंबा रोड में खुद को किसान नेता बताने वाले गब्बर ने शुक्रवार को जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गब्बर ने नई मंडी चौकी प्रभारी व कुछ पुलिस कर्मियों पर गाली-गलौज कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मामले में फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।
नई मंडी बंबा रोड निवासी संजीव यादव उर्फ गब्बर ने बताया कि वह भाकियू टिकैत गुट के जिला सचिव हैं। वह बीते शनिवार को स्कूटी से बाजार जा रहे थे। भरथना चौराहा के पास एक फोन आने पर मोबाइल पर बात करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान मंडी चौकी प्रभारी ने सिर से यूनियन की टोपी उतार ली।
विरोध करने पर तमाचा मारा और कालर पकडक़र थाने ले जाकर मारा पीटा। इसके बाद चौकी प्रभारी ने उनके घर पहुंचकर गाली गलौज की। इसी बेइज्जती से क्षुब्ध होकर उन्होंने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। एसएसपी के मुताबिक घटना एक सप्ताह पुरानी है। प्रारंभिक जांच में गब्बर की तरफ से लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी से श निवार तक रिपोर्ट मांगी गई है।