फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer irrigating the fields dies due to electric current

खेतों में सिंचाई कर रहे किसान की बिजली करंट से मौत

Sat, 08 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer irrigating the fields dies due to electric current
सैफई (इटावा)। बिला खेड़ा गांव में मूंगफली की फसल की सिंचाई करने गए किसान की शुक्रवार रात करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। भाई ने नलकूप संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

किसान हरिओम (28) शुक्रवार रात करीब 11 बजे पत्नी नीरज के साथ फसल की सिंचाई करने गया था। सिंचाई के दौरान वह सबमर्सिबल पंप का पाइप मोड़ने लगा। इस दौरान उसे करंट लग गया। इसी बीच 11000 विद्युत लाइन का तार टूट कर उसके पेट पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

किसान के चिल्लाने पर पत्नी ने गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले किसान की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर शनिवार सुबह वैदपुरा थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई चरण सिंह ने थाने में तहरीर पर नलकूप मालिक की वजह से हरिओम की मौत होने का आरोप लगाया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed