फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer going to procession dies in accident

बारात जा रहे किसान की दुर्घटना में मौत

Tue, 08 Feb 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer going to procession dies in accident
इटावा। बरात में शामिल होने बाइक से आ रहे एक किसान को रविवार रात बोलेरो ने टक्कर मार दिया। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह बाइक रोक कर सड़क किनारे खड़े थे। सूचना पर पहुंची फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना उसराहार के ग्राम रमपुरा निवासी किसान कप्तान सिंह (40) रविवार को अपने भतीजे मिलाप व धीरज के साथ बाइक से एक बरात में शामिल होने इटावा आ रहे थे। उदयपुरा फर्रुखाबाद के पास भतीजे ने टॉयलेट के लिए बाइक रुकवाई। दोनों भतीजे टॉयलेट करने लगे। कप्तान सिंह बाइक के पास ही खड़े रहे। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो कप्तान सिंह को टक्कर मारते हुए निकल गई। दोनों भतीजे उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed