फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fariyadi dissapointed due to no officers in block

ब्लाकों में नहीं मिले अफसर, भटके फरियादी

Sun, 02 Oct 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fariyadi dissapointed due to no officers in block
इटावा। तहसील समाधान दिवस में बीडीओ व्यस्त हो गए। ऐसे में ब्लॉकों में आने वाले फरियादियों की समस्या एडीओ को सुननी चाहिए लेकिन शनिवार को तस्वीर इसके विपरीत दिखी। बसरेहर और महेवा ब्लॉक में एडीओ नहीं मिले। सैफई और ताखा में एडीओ देरी से पहुंचे। ऐसे में फरियादी भटकते रहे। कुछ कार्यालय बंद देखकर लौट गए तो कुछ इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए। वह यही कहते दिखे कि साहबों का जरूरी काम पर हमारी समस्या का कौन करेगा समाधान।
विज्ञापन

तीन किमी दूर से आईं वृद्धा, कोई न मिला
बसरेहर। ब्लॉक में सभी कार्यालय खाली थे। कहीं पर भी इसका जिक्र नहीं था कि अफसर कब मिलेंगे। अफसरों के तहसील दिवस में होने की पूर्व सूचना भी लोगों को नहीं दी गई। नगला बाबा बसरेहर निवासी 60 वर्षीय शीलादेवी तीन किलोमीटर दूर से पैदल आई थीं। उन्होंने बताया कि विधवा और वृद्धा पेंशन के लिए एक माह पहले ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन अब तक इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

पता चला कि बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय और एडीओ पंचायत वीरेंद्र सिंह सदर तहसील गए हैं। एसडीएम कौशल किशोर ने कहा कि तहसील दिवस में बीडीओ नहीं, एडीओ पहुंचे थे। बीडीओ ने बताया कि दोपहर दो बजे तक तहसील दिवस में रहने के बाद विकास भवन में मीटिंग में आ गए। हो सकता है एसडीएम उन्हें न देख पाए हों। कार्यालय में एडीओ समाज कल्याण अंकुर यादव भी नहीं मिले। उन्होंने भी तहसील दिवस में होने की बात कही। कार्यालय में सुबह 11 बजे तक सन्नाट था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि की जानकारी नहीं हो पाई
महेवा। सबसे बड़े ब्लॉक महेवा में शनिवार को अधिकारियों का टोटा रहा। बीडीओ शौकत अली भरथना तहसील दिवस में गए थे। ब्लॉक में एडीओ पंचायत श्याम बरन राजपूत को रहना था लेकिन वह भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरीपुरघार में सामुदायिक शौचालय की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह इसकी जांच करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह कार्यालय पहुंचे। किसान सम्मान निधि न आने पर ब्लॉक पहुंचीं निबाड़ीकला की कृष्णा देवी ने बताया कि साढ़े 11 बजे तक उन्होंने अफसरों का इंतजार किया लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद वह लौट गईं।
सैफई। बीडीओ मोनू लाल यादव सुबह 11.10 तक कार्यालय में नहीं मिले। एडीओ समाज कल्याण वीरेश यादव के पास ताखा का भी चार्ज होने के कारण वह नहीं थे। पेंशन को लेकर जो फरियादी पहुंचे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। सहायक विकास अधिकारी इम्तियाज पांच मिनट विलंब से कार्यालय पहुंच गए। सुबह करीब 10 बजे आठ फरियादी ब्लाक पहुंच गए। ललखौर गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए आए हैं। करीब छह माह से उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। तीन बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ। गींजा गांव निवासी संजना ने बताया कि पात्र होने के बाद भी उन्हें आवास नहीं मिल रहा है। बीडीओ नहीं मिले। ग्राम पंचायत हरदोई निवासी संजेश ने बताया कि बीडीओ को पानी की समस्या बताने आए थे। उनके न मिलने पर एडीओ को समस्या बताई है। (संवाद)

ताखा। एडीओ पंचायत भगवान दास और एडीओ आईएसबी अखिलेश कुमार छुट्टी पर थे। लेखाकार अनिल कुमार छुट्टी पर थे। सहायक लेखाकार पंकज साढ़े दस बजे तक कार्यालय में नहीं मिले। उन्होंने विकास भवन में होने की बात कही। एडीओ समाज कल्याण विकास यादव 10:20 पर पहुंचे। उन्होंने जरूरी काम निपटाते हुए आने की बात कही। बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय पर 10:30 बजे पर ताला लटकता मिला। कंप्यूटर ऑपरेटर शैफ अली ने 10:35 पर कार्यालय खोला। लेट आने का कारण पूछा तो रास्ते में बाइक खराब होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed