फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fake student was taking exam sitting in a closed store room

Etawah News: बंद स्टोर रूम में बैठकर परीक्षा दे रही थी फर्जी छात्रा

Thu, 26 Feb 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fake student was taking exam sitting in a closed store room
भरथना। सहेली की जगह परीक्षा दिलवाना बांके बिहारी इंटर कॉलेज को भारी पड़ने वाला है। बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान पकड़ी गई फर्जी छात्रा के मामले में डीएआईओएस ने केंद्र को डिबार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे केंद्र संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


मामला बुधवार शाम की पाली का है जब इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही थी। तभी भरथना क्षेत्र के ग्राम लखुरआई स्थित बांके बिहारी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान एक छात्रा सहेली की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ी गई थी। केंद्र के एक बंद पड़े स्टोर रूम का जब दरवाजा खोला गया तो वहां एक युवती उत्तर पुस्तिका लिखती मिली। जांच में पता चला कि वह अपनी सहेली की जगह परीक्षा दे रही थी। पकड़ी गई छात्रा के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद को केंद्र को काली सूची में डालने और डिबार करने के लिए औपचारिक पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र के भीतर स्टोर रूम में युवती का कॉपी लिखना बिना प्रबंधन की मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सचल दल और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है। साथ ही अब परीक्षा हॉल के साथ-साथ कॉलेज परिसर के कमरों और स्टोर रूमों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed