{"_id":"6222602900fed174760030ca","slug":"faiz-was-murdered-after-subduing-his-girlfriend-etawah-news-knp6838746149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को वश में कर लेने पर हुई थी फैज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को वश में कर लेने पर हुई थी फैज की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कबीरगंज के फैज की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। उसने मुख्य आरोपी उमैर की प्रेमिका पर डोरे डालकर उसे अपने वश में कर लिया था। मना करने के बाद भी रास्ते से न हटने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
गुरुवार रात पकड़े जाने के बाद उमैर ने इस बात का खुलासा सिविल लाइंस पुलिस के सामने किया। पुलिस ने उसके दोस्त से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
कबीरगंज निवासी फैज वारसी उर्फ आसिफ की गोली मारकर हत्या हुई थी। शव सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ही लायन सफारी के पास फेंका गया था।
24 फरवरी को पुलिस ने फैज का शव बरामद किया था। पिता ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने उमर, असद, विरासत अली, फरद उर्फ मुन्ना अल्फेज, इरशाद, फरदीन, जीशान, रिजवान व खादिम अब्बास पर आपसी विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह मुख्य आरोपी कटरा पुर्दल खां निवासी उमैर खान की तलाश में जुटी थी।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपने हमराह फोर्स के साथ गुरुवार को अपराधियों की तलाश में थे, उन्हें पता चला कि उमैर खान कहीं भागने की फिराक में था।
पुलिस ने पक्का बाग तिराहे के पास उमैर को दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने हत्या करने के लिए अपने दोस्त शकील उर्फ गुड्डा (निवासी मेवाती टोला) से तमंचा मांगा था।
वारदात के बाद उसे तमंचा वापस कर दिया। पुलिस ने इस नए आरोपी शकील उर्फ गुड्डा को भी पकड़ लिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा एक खोखा व दो कारतूस बरामद किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या में नामजद आरोपियों में चार गिरफ्तार हो चुके हैं, छह फरार हैं। शकील 11वां नया आरोपी है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। शकील उर्फ गुड्डा को तमंचा रखने व षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा गया है।
वारदात के मुख्य आरोपी उमैर ने पूछताछ में बताया कि उसके एक महिला के साथ संबंध थे। फैज ने डोरे डालकर उस महिला से अपने संबंध बना लिए। जब उसने मना किया तो वह नहीं माना।
इसी बात को लेकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा। अपने दोस्त शकील से तमंचा मांग लिया और फैज को लायन सफारी के पास ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंक कर फरार हो गए थे।