फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fair employment 79 Application for a loan

रोजगार मेले में लोन के लिए 79 आवेदन

Thu, 04 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 04 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fair employment 79 Application for a loan
डूडा ने शुक्रवार को कांशीराम कालोनी में रोजगार मेले का आयोजन किया जिसमें लोगों को विभाग से संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत लोगों के आवेदन स्वीकार किए। मेले में स्वरोजगार कार्यक्रम और स्वयं सहायता समूह के तहत कुल 79 आवेदन प्राप्त किए गए।
विज्ञापन


डूडा विभाग से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह आदि योजनाएं चल रही हैं। स्वरोजगार कार्यक्रम में कांशीराम कालोनी में रह रहे लोग सीधे तौर पर योजना का लाभ ले सकते हैं।  
विज्ञापन


इस योजना के तहत लाभार्थी को विभिन्न कामकाज के लिए दो लाख रुपये तक बैंक लोन कम ब्याज पर मुहैया कराया जाता है। यह लोन व्यक्तिगत और समूह के रूप में उपलब्ध होता है। रोजगार मेला में आवेदनकर्ताओं को योजना के बारे में जानकारी देते हुए आवेदन जमा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत 59 और स्वयं सहायता समूह के 20 आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान आवेदकों को बताया गया कि वह नगरपालिका परिषद इटावा के मूल निवासी हों। आवेदक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाला हो, आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो। बीपीएल कार्डधारक को वरीयता दी जाएगी। निवास से सबंधित अभिलेखों में आधार कार्ड या फोटो पहचान पत्र होने चाहिए।


इस दौरान डूडा के परियोजना निदेशक अक्षत त्रिपाठी ने परिसर में नीम का पौधा भी लगाया। रोजगार मेला में पीओ डूडा मिथलेश अवस्थी और रनवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed