फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   faimily person want action

इटावा: डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े परिजन, हंगामा

Wed, 15 Feb 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
faimily person want action
बसरेहर। नसबंदी के दौरान महिला की हालत बिगड़ने और फिर उसकी मौत के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। वह कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस टीम के साथ ताखा तहसीलदार मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे और डीएम से बात की। डीएम ने टीम बनाकर जांच का आश्वासन दिया तब परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर सोमवार को शिविर लगाकर 11 महिलाओं की नसबंदी की गई थी। इसमें चौबिया थानाक्षेत्र के गांव शेखपुर पचार की संगीता पाल (35) पत्नी हरिपाल की नसंबदी हुई थी। हरिपाल ने बताया कि नसबंदी के दौरान संगीता की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां उपचार के दौरान संगीता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

संगीता की ननद राज कुमारी ने बताया की भाभी के साथ बसरेहर सीएचसी नसबंदी कैंप गई थी। उसने बताया कि भाभी बहुत देर बाद भी बाहर नहीं आईं। उन्होंने स्टाफ से भाभी से मिलने का अनुरोध किया। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। बस कहा कि इनको सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे हैं। भाभी को निकालकर सैफई ले गए, जबकि भाभी की मौत वहीं सीएचसी में हो गई थी। डिप्टी सीएमओ बीएल संजय ने बताया कि सोमवार को कैंप लगाया गया था। इसमें महिलाओं की नसबंदी हो गई थी। सातवां नंबर संगीता का था लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई और सैफई में मौत हो गई। पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि परिजन डॉक्टर के खिलाफ मुकदमे की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक शव घर पर ही रोके रखा। जिलाधिकारी के आश्वासन पर वह शांत हुए। वहीं, जिलाधिकारी अवनीश राय ने सीएमओ और एसडीएम सदर की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed