{"_id":"608d93348ebc3eb92e77ef9b","slug":"factory-worker-murdered-in-triangular-love-affair-etawha-news-knp626294357","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोणीय प्रेम संबंधों में की गई थी फैक्ट्री कर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकोणीय प्रेम संबंधों में की गई थी फैक्ट्री कर्मी की हत्या
विज्ञापन
इटावा। नगला तार के प्राइवेट फैक्ट्री कर्मी गौरव राजपूत की हत्या प्रेम त्रिकोण में की गई थी। इकदिल थाना पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का खुलासा कर गौरव के बड़े भाई की साली, उसके प्रेमी और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि नगला तार गांव निवासी गौरव पुत्र वीरेंद्र सिंह राजपूत मानेसर गुरुग्राम में निजी फैक्ट्री में नौकरी करता था। गुरुवार को वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। देर शाम मां सुशीला से गांव में घूमने की बात कहकर घर से निकला था।
शुक्रवार सुबह चचेरे भाई भुवनेश ने घर के पास गौरव का शव पड़ा देखा था। एसएसपी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया था, लेकिन पुलिस ने प्रारंभिक तहकीकात के बाद मामला समझ लिया था। गांव के दो युवकों व गौरव की रिश्तेदार को राडार पर लिया। शनिवार सुबह गौरव के परिजनों ने महिला व दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में गौरव के बड़े भाई की साली पूजा निवासी नगला ताल ने सच उगल दिया। पूजा ने बताया कि पति मुकेश आगरा में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह बेटी के साथ गांव में रहती है। छोटी बहन की शादी पिछले साल ही गौरव के बड़े भाई से हुई थी। इसके बाद गौरव का उसके घर में आना-जाना हो गया। इस दौरान उससे करीबी संबंध हो गए थे।
पूजा ने बताया कि गौरव के गुरुग्राम जाने के बाद गांव के मनीष से संबंध हो गए। उसने गौरव का फोन रिसीव करना बंद कर दिया था। नौ अप्रैल को गांव लौटे गौरव को उसने व प्रेमी मनीष ने रिश्ता खत्म करने के लिए समझाया लेकिन वह नहीं माना। पूजा के मुताबिक परिजनों से भी उसे समझाने के लिए कहा था। इसके बावजूद गौरव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। एसएसपी के मुताबिक गुरुवार की रात पूजा ने फोन करके गौरव को अपने घर में बुलाया। वहां मनीष व उसका साथी कोमेंद्र मौजूद थे। तीनों ने मिलकर गौरव को पीटा फिर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर शव को कुएं के पास फेंक दिया था। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।
हत्या पर नहीं पूछा को पछतावा
हत्यारोपी पूजा को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने जिस समय गौरव को घर बुलाया था वह शराब के नशे में था। कमरे में घुसते ही गौरव को जमीन पर गिरा दिया। प्रेमी व उसके साथी के मिलकर लात-घूंसे से पीटा। गौरव के गाल पर उसने काटा भी था। फिर हत्या कर दी। पूजा ने ससुराल वालों के सामने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा नहीं है। उसने गौरव की हत्या की है। अब चाहे कुछ भी सजा मिले।