फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Faces of children receiving device bloom

उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिले

Sun, 07 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 07 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Faces of children receiving device bloom
डायट परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन बंसल ने सर्व शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के तहत नि:शक्तजन बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, एमआर किट व बैसाखी आदि उपकरण वितरित किए। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाधिकारी नितिन बंसल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। एएलसी कैंप में अध्ययनरत दृष्टि बाधित बच्चे राधिका व गगन ने मां सरस्वती वंदना तथा अपर्णा द्विवेदी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



 जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा ने बताया कि पंजीकृत 112 बच्चों को कुल 185 उपकरण दिए गए। इसमें 21 ट्राईसाइकिल, 22 व्हीलचेयर, 02 एल्बोक्रच, 14 बैसाखी, 17 कैलीपर्स, 11 रोलेटर, 26 ब्रेल किट, 25 वाकिंग स्टिक (छड़ी), 3 सीपी चेयर, 44 एमआर किट आदि उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचालन  मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर डायट प्राचार्य ओपी सिंह, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एलबी शर्मा, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी गुफरान उर्रहमान, खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील, सुरेंद्र कुमार मौर्य तथा एल्मिको कानपुर से आए विकलांगता विशेषज्ञ राजीव व कैलीपर्स विशेषज्ञ अमित कुमार के अलावा प्रहलाद कुमार, अनिल कुमार, अनिमेश कुमार, सुनील कुमार व गनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed