{"_id":"602ab2e18ebc3ee8f02f4e4d","slug":"expressed-anger-over-not-being-named-in-voter-list-etawha-news-knp61207686","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने पर जताया रोष
विज्ञापन
जसवंतनगर। मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने से परेशान लोग अपने-अपने आवेदन लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। लोगों ने अपने-अपने बीएलओ के प्रति रोष प्रकट किया।
उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु के पास लगातार शिकायतें आईं। उनकी डांट के बावजूद भी तमाम बीएलओ पर कोई असर नहीं पड़ा। यहां तहसील कार्यालय पर अपना आवेदन लिए घूम रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले तो बीएलओ उनके यहां नहीं आए। अगर उन्हें किसी तरह ढूंढ भी लिया तो उनके आवेदन जमा नहीं किए गए।
ग्राम पंचायत आलममपुर नरिया में बीएलओ ने 29 आवेदन गायब ही कर दिए थे। उन्होंने प्रदर्शन किया। अधिकारियों के समझाने बुझाने पर उन्हें उनके नाम मतदाता सूची में शामिल होने की उम्मीद जगी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रविंद्र सिंह, विनीता देवी, जैनपुर नागर के नीरज, संगीता, नगला दान सहाय के तिलक सिंह, जैनपुर नगर की सपना, बलैयापुर के सिंटू, मलाजनी के अजीत कुमार समेत दो दर्जन लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हंगामा करते रहे, जहां तहसीलदार रामानुज ने भी समझाया। उसके बाद अपने-अपने बीएलओ से परेशान लोगों ने उपजिलाधिकारी को आवेदन सौंपे हैं। उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।