{"_id":"62a632d53e26787c9a0d8cd1","slug":"ex-serviceman-dies-in-road-accident-etawah-news-knp7020296120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई (इटावा)। इटावा-मैनपुरी मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी के सामने वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव मुखड़ा के मूल निवासी विजय सिंह दुबे (40) पुत्र सुरेश चंद दुबे शहर के मोहल्ला जालिम अड्डा में रहते थे। थल सेना से रिटायर होने के बाद विजय सिंह सैफई मेडिकल कालेज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। रविवार को दोपहर एक बजे ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। इटावा मैनपुरी हाईवे रोड इंडेन गैस एजेंसी के पास किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी में टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल विजय को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पत्नी संगीता दुबे, बेटा अनुराग दुबे और बेटी मनी दुबे अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूर्व सैनिक कल्याण निगम सुरक्षा एजेंसी के इंचार्ज कैप्टन रमेश चंद यादव ने कहा कि सैनिक कल्याण निगम की ओर से परिवार को आर्थिक सहयोग किया जाएगा।