फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah won the title by defeating Firozabad

इटावा ने फिरोजाबाद को हराकर खिताब कब्जाया

Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Etawah won the title by defeating Firozabad
इटावा। राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव स्मृति आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में इटावा की टीम ने फिरोजाबाद को 26 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया। इटावा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इटावा ने 25 ओवर में छह विकेट खोकर 279 रन बनाए।
जिसमें हर्ष त्यागी ने 41 गेंदों में 72, राहुल तोमर ने 40 गेंदों में 71, आशीष लड्डू ने 45 रन और धर्मेश पटेल ने 38 रन बनाए। फिरोजाबाद की ओर से अनिकेट लवी और साहिल दत्ता ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन पूरी टीम 253 रन पर आउट हो गई। इसमें शिवम बंसल ने 40 गेंदों में 82, अंकुर नागर ने 22 गेंदों में 41, चंद्रपाल सैनी ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा की ओर से अनमोल ने तीन, आशीष लड्डू और रीतेश ने दो-दो विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग एच अब्बास व अमित यादव ने की। स्कोरिंग अकरम खान और कमेंट्री शफीक खान और गुलजार गामा ने की।
मैन ऑफ द मैच आशीष लड्डू और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शिवम बंसल चुने गए। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब भी शिवम बंसल को दिया गया। टूर्नामेंट के समापन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
पुरस्कार में ट्राली बैग, बेस्ट बल्लेबाज को स्पोर्ट्स साइकिल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को एप्पल के ईयर पॉट दिए गए। मुख्य अतिथि का स्वागत टूर्नामेंट अध्यक्ष इरशाद मेव और विशिष्ट अतिथि हसन सिद्दीकी का स्वागत संयोजक जावेद अख्तर ने किया।

मुख्य अतिथि को तलवार और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर फुरकान अहमद, विवेक यादव, लालजी दुबे, सर्वेश चौहान आनंद यादव, एसएस मुस्तकीम, सचिन यादव, उमेश राजपूत, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed