{"_id":"63713264444baf088e1c1a6d","slug":"etawah-within-10-days-12-children-were-hunted-by-the-monkey-etawah-news-knp728140449","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : 10 दिन के अंदर 12 बच्चों को बंदर ने बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : 10 दिन के अंदर 12 बच्चों को बंदर ने बनाया शिकार
विज्ञापन
भ़रथना (इटावा)। क्षेत्र के नगला सबल गांव में कटखने बंदर ने आतंक मचा रखा है। बंदर 10 दिन में 12 बच्चों को काटकर घायल कर चुका है। रविवार को भी तीन बच्चों पर हमला किया। बंदर के डर से बच्चे और बुजुर्ग घर से निकलने में डरने लगे हैं।
पूर्व प्रधान कृष्णकांत यादव लाला ने बताया कि बंदर ने रविवार सुबह काव्या (3), छवि (4) और परी (3) पर हमलाकर हाथों में काट लिया। इससे पहले प्राची, आंसू, रुद्र और बेटू सहित नौ बच्चों पर हमला कर चुका है।
गांव के उदयवीर ने बताया कि बंदर बच्चों को देखते ही हमला कर देता है। बंदर के आतंक की सूचना वन विभाग और लेखपाल राम नरेश को दी जा चुकी है लेकिन अभी तक उसे पकड़वाया नहीं गया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि दो दिन पहले ग्रामीणों ने बंदर गांव से चले जाने की जानकारी दी थी। बंदर के लौटने की जानकारी आज हुई है। वनकर्मियों की टीम भेजकर बंदर को पकड़वाया जाएगा।