{"_id":"5e2f329b8ebc3e4afc0898ed","slug":"etawah-traffice-etawha-news-knp5408862196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड अवैध खनन को लेकर 12 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड अवैध खनन को लेकर 12 वाहनों का किया चालान
विज्ञापन
इटावा। ओवरलोड वाहनों और खनन को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के अंतर्गत 12 वाहनों को पकड़ा गया। जिसमें एक वाहन ओवरलोड होने पर सीज किया गया।
बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम उदी में ओवरलोड को लेकर पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने जांच की। जिसके अंतर्गत सोमवार को 12 वाहनों को पकड़ा गया। जिसमें फिटनेस और वाहन के कागज न मिलने पर उन वाहनों का चालान किया गया। जबकि एक वाहन ओवरलोड होने पर सीज हुआ।। पीटीओ ने बताया कि ओवरलोड एवं अवैध खनन को लेकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिससे इन पर लगाम लगाई जा सके।
उन्होंने कहा कि वाहन मालिक अपने वाहन को चलाते समय वाहन संबधी सभी कागजों और लाइसेंस लेकर चलें। जांच के दौरान यदि कागजात पूरे नहीं मिलते हैं तो संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।