फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: BJP state president Swatantradev Singh targeted the SP, said- ended the goondaraj from UP

इटावा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा पर साधा निशाना, कहा- यूपी से गुंडाराज खत्म किया

Fri, 24 Dec 2021 10:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 24 Dec 2021 10:28 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बकेवर में किसान सम्मेलन में कहा कि भाजपा की सरकार में गुंडाराज खत्म हो गया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार भी खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के पांच लाख युवाओं को नौकरियां दी हैं।

विज्ञापन
Etawah: BJP state president Swatantradev Singh targeted the SP, said- ended the goondaraj from UP
इटावा में भाजपा किसान सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इटावा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बकेवर में शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान माफियाओं की चलती थी लेकिन भाजपा ने प्रदेश से गुंडा राज खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि हम आ रहे हैं, मैं पूछता हूं क्यों आ रहे हो? क्या दलितों-गरीबों का शोषण करने आ रहे हो?

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बकेवर में शुक्रवार को औरेया रोड पर राजमाता गेस्ट हाउस के पास भाजपा के किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा की सरकार में गुंडाराज खत्म हो गया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार भी खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के पांच लाख युवाओं को नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि 2024 तक प्रदेश के हर घर में साफ पानी पहुंच जाएगा। सभी को पक्के मकान मिल जाएंगे। बुंदेलखंड में घर-घर नल लगाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों, महिलाओं, युवाओं को उनका अधिकार मिलता है। बहू-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव देश और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। कहा कि एक वोट से अनुच्छेद 370 हटती है। एक वोट से समान नागरिक संहिता लागू हो सकती है। एक वोट से तीन तलाक समाप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा सभी दलों का सूपड़ा साफ कर देगी। उन्होंने कहा कि इटावा क्षेत्र की जनता इतिहास रचते हुए भाजपा की विजय पताका फहराने का काम करेगी। पहले की सरकारें कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगा देती थीं लेकिन अब फूल बरसाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि काशी और केदारनाथ में हमारी सरकार आस्था का ध्यान रख रही है। कोरोना काल में गरीबों को राशन दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि जैसी बड़ी योजना भाजपा ने लागू की।
 

जिलेभर के नेता रहे मौजूद

किसान सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने की। कार्यक्रम को सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, प्रभारी बीके गंगवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया, बिमल भदौरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे, शिवाकांत चौधरी, डॉ. रमाकांत शर्मा, विकास भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, भाजपा के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, सुबोध तिवारी आदि सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवाकांत चौधरी ने किया।

आठ मिनट पहले पहुंचे स्वतंत्र देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समय से आठ मिनट पहले ही आ गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बकेवर में आने का समय 12 बजे का था। परंतु उनका हेलिकॉप्टर 11 बजकर 52 मिनट पर सभास्थल पर नजर आने लगा था। उतरने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सभास्थल के पास स्थित एक गेस्टहाउस में चले गए। वहां से करीब 25 मिनट बाद सभास्थल पर पहुंचे थे।

हाथ उठवाकर जानी संख्या

भाजपा के किसान सम्मलेन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्मेलन में आए लोगों से विधानसभा वार हाथ उठवाकर संख्या जानी। विधानसभा जसवंतनगर व इटावा सदर के लोगों की संख्या कम होने पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी से उन विधानसभाओं में जाने के लिए कहा। मंच पर तमाम लोगों के चढ़ने से अफरा-तफरी रही। संचालक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर पहुंचने के बाद मंच पर चढ़े तमाम लोगों से मंच से उतरने के लिए कहा जाता रहा लेकिन फिर भी मंच पर तमाम छुटभैये नेता चढ़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed