फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: STF also arrested three years ago

इटावा : तीन साल पहले एसटीएफ ने भी किया था गिरफ्तार

Sun, 13 Nov 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Etawah: STF also arrested three years ago
बकेवर (इटावा)। राष्ट्रीय पशु अनुसंधान केंद्र का फर्जी कार्यालय खोलकर 28 लाख की ठगी करने वाले को तीन साल पहले एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। आरोपी पर लखनऊ और प्रयागराज में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। महेवा में दो माह ही उसने गेस्ट हाउस किराए पर लिया था।
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले वाले वशिष्ठ तिवारी को 2019 में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी निकाली थी। उसके ऊपर लखनऊ और प्रयागराज में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी वशिष्ठ ने दो माह पूर्व महेवा में आगरा- कानपुर हाईवे किनारे एक गेस्ट हाउस को दो लाख रुपये प्रतिमाह पर किराए पर लिया था। उसने 11 माह का एग्रीमेंट भी कराया था।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस संचालक के लिए जीएसटी के साथ खाते में पैसा दिया था। जानवरों को रखने के लिए एक स्थान पर मिट्टी का भराव भी करा रहा था। महेवा चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने बताया कि छानबीन में कई दस्तावेजों में राष्ट्रीय पशु अनुसंधान केंद्र के साथ ही एनजीओ लिखा था। उसके पास से बरामद दस्तावेज और कंप्यूटर की जांच अपराध शाखा की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed