फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: SP and Praspa will play bet on Anshul to save heritage

सपा व प्रसपा की राजनैतिक केमिस्ट्री से बाकी राजनैतिक दल सकते में

Wed, 31 Mar 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Etawah: SP and Praspa will play bet on Anshul to save heritage
मुलायम परिवार में भले ही चाचा-भतीजे के बीच राजनीतिक जंग चल रही हो लेकिन अपनी विरासत बचाने के लिए परिवार एक हो गया है।
विज्ञापन

प्रसपा और सपा ने अंशुल यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत ही दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जिला पंचायत सदस्यों की उम्मीदवार सूची में सात प्रत्याशी एक ही घोषित किए हैं।
24 सीटों में सपा अबतक 17 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, वहीं प्रसपा ने 10 उम्मीदवार उतारे हैं। दोनों ही धड़े जसवंतनगर और सैफई सीट को मुलायम परिवार में ही लाना चाहते हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही शिवपाल सिंह ने भतीजे अभिषेक उर्फ अंशुल यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की बात सार्वजनिक तौर पर कही थी। अभिषेक सपा के घोषित प्रत्याशी हैं। सैफई सीट पिछले डेढ़ दशक से मुलायम परिवार के खाते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और प्रसपा की इस राजनीतिक केमिस्ट्री ने भाजपा समेत अन्य दलों को भी हैरानी में डाल दिया है। मंगलवार रात ही प्रसपा ने 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed