फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: shot dead, young man found on canal, traces of injuries found on body

इटावा: गोली मारकर युवक की हत्या, नहर किनारे मिला रक्तरंजित शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Fri, 05 Mar 2021 06:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Mar 2021 06:47 PM IST
Etawah: shot dead, young man found on canal, traces of injuries found on body
सड़क किनारे मिला युवक का शव - फोटो : amar ujala
इटावा के भरथना कोतवाली क्षेत्र के झिंदुआ गांव के सामने शुक्रवार सुबह नहर किनारे 30 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो युवक के सीने में गोली व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान मिले।


पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की और शव को जिला अस्पताल की र्मोच्युरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे भरथना कोतवाली क्षेत्र के झिंदुआ गांव के सामने नगला घासी में ग्रामीण खेतों में काम करने जा रहे थे।


तभी नहर किनारे एक 30 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ मिला। उसके सीने के दाहिने तरफ गोली लगने और कान व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान थे। ग्रामीणों शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर शव के आसपास छानबीन की। पुलिस टीम को छानबीन के दौरान दो खोखे बरामद हुए है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक भूरे रंग की जॉकेट, काली शर्ट, इनर व पैँट पहने है। 


एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि युवक के सीने में गोली व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान है। मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल  की र्मोच्युरी में रखवाया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed