फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah safari,etawah,etawah news

सफारी में पयर्टकों को लुभाएंगी रंग-बिरंगी तितलियां

Fri, 25 Sep 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
etawah safari,etawah,etawah news
सफारी के अंदर तितली पार्क में मार्ग बनाते मजदूर - फोटो : ETAWHA
इटावा। सफारी पार्क में 15 अक्तूबर से तितली पार्क भी पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के इस पार्क में लोगों को 32 प्रजातियों की रंग-बिरंगी तितलियां देखने को मिलेंगी। लायन सफारी के साथ इस पार्क को खोलने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

पार्क प्रशासन इस क्षेत्र की वन संपदा को करीने से सजाकर सैलानियों के सामने रखने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी का एक हिस्सा तितली पार्क भी है। जहां बच्चे रंग बिरंगी तितलियों को देखने के साथ साथ उनके बारे में जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। पर्यटकों को फिलहाल सफारी पार्क परिसर के खूबसूरत नजारे के साथ हिरण और एंटीलोप सफारियों में घूमने का अवसर मिल रहा है। पार्क प्रशासन की मंशा है कि 15 अक्तूबर से आने वाले पर्यटकों को लायन सफारी के साथ तितलियों का संग्रह भी दिखाया जाए।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में तितलियों की 32 प्रजातियां पहचानी गईं हैं। बच्चे तितलियों को सिर्फ तितली न कहें बल्कि वे उनके नामों से परिचित हों। जैसे कि जेजीवल, प्लेन टाइगर, मोरमेन, ब्लू पेंजी, इमीग्रेंट, लेपर्ड, टाइगर आदि तितलियों के बारे मेें समझें। पार्क में सभी प्रकार की तितलियां और उनके फोटो मौजूद होंगे। गाइड भी उपलब्ध रहेंगे, जो सैलानियों और बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed