फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah safari,etawah,etawah news

बेहद कमजोर थे शावक : वीके सिंह

Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
etawah safari,etawah,etawah news
इटावा। बिजनौर से रेस्क्यू कर सफारी पार्क में लाए गए तेंदुए के तीन दुधमुंहे शावकों कमजोर हालत में थे। उनकी मौत की वजह जानने के लिए ही विसरा को बरेली प्रयोगशाला भेजा गया है। यह बात इटावा सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह ने कही है।
विज्ञापन

डायरेक्टर ने बताया कि गत आठ सितंबर को ये तीनों शावक सफारी के सुपुर्द किए गए थे, तब बिजनौर के पशु चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट भी साथ में आई थी। इसमें उन्होंने साफ तौर पर उल्लेख किया कि शावक बेहद कमजोर अवस्था में हैं। उनके शरीर से बाल झड़ रहे हैं। यह स्थिति तब पैदा होती है, जब चमड़ी उधड़ना शुरू हो जाती है। तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए नियो नेटल सेंटर में रखा गया था। अस्पताल प्रभारी डॉ. गौरव श्रीवास्तव की टीम उनकी देखभाल कर रही थी। डॉ. गौरव ने बताया कि 10 सितंबर तक तीनों शावकों के दूध निगलने की कंडीशन खराब थी। फिर भी उनको फीडिंग कराई गई थी। खराब स्वास्थ्य और कमजोर इम्युनिटी की वजह से तीनों को दस्त शुरू हो गए थे। कानपुर से डॉ. आरके सिंह भी बुलाए गए थे। शावकों ने मुंह से भोजन लेना बंद कर दिया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट ट्रीटमेंट भी दिए गए। 19 सितंबर की सुबह एक और अगले दिन सुबह और देर शाम में शेष दोनों शावकों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

शावकों की पोस्टमार्टम में कार्डियोरेस्प्रेटरी फेल हो जाना वजह पाई गई है। इसका मतलब है कि उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था। दिल ने काम करना क्यों बंद किया। इसकी वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम से विसरा व अन्य जैविक नमूने एकत्रित किए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए आईवीआरआई बरेली प्रयोगशाला भेजा गया है। उम्मीद है कि 26 सितंबर तक विसरा रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed