{"_id":"6589ca269a21b611fb012065","slug":"etawah-sadar-tehsil-tops-the-state-in-redressal-of-complaints-etawha-news-c-216-1-etw1002-7007-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में इटावा सदर तहसील अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में इटावा सदर तहसील अव्वल
Mon, 25 Dec 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
इटावा। जनसमस्याओं का निस्तारण करने में सदर तहसील ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सभी 138 शिकायतों का नवंबर माह में समाधान किया गया है। जिले के अधिकारियों की ओर से तहसीलदार और उनकी पूरी टीम को बधाइयां दी गई हैं।
जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को ऑनलाइन भेजा जाता है। प्राप्त संदर्भ की जांच ऑनलाइन किए गए समयानुसार संबंधित कर्मी को भेज दी जाती है। शिकायत करने वाले व्यक्ति कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं इसका भी फीडबैक लिया जाता है। प्रदेश में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का राज्य स्तरीय मूल्यांकन किया गया। इसमें जनपद इटावा की तहसील सदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तहसीलदार सदर जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने 18 अक्तूबर को सदर तहसीलदार के पद पर ज्वाइन करने के बाद लगातार उपजिलाधिकारी सदर इटावा के विक्रम सिंह राघव के दिशा निर्देशन में तहसील में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अक्तूबर में तहसील की रैंक-273 थी, लेकिन नवंबर में प्रदेश में तहसील सदर इटावा नंबर एक बनी। राजस्व कर्मियों की कार्यशैली के चलते तहसील सदर इटावा को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
तहसील में जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से नवंबर में प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत किया गया है। भविष्य में भी सभी को जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिए गए हैं। तहसील सदर इटावा ने नवंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल, संपूर्ण समाधान दिवस, जनता दर्शन आदि के माध्यम से प्राप्त सभी 138 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे नायब तहसीलदार डॉ. प्रीति सिंह, राजस्व निरीक्षक इंद्रपाल सिंह यादव, तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष राम कुमार बरुआ, अमित राजपूत के अलावा लेखपालों और स्टाफ में प्रसन्नता है।