फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Road cut due to water line break, potholes become trouble

इटावा : वाटर लाइन टूटने से सड़क कटी, गड्ढे बने मुसीबत

Sun, 13 Nov 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Road cut due to water line break, potholes become trouble
उदी मोड़ में रेलवे स्टेशन तिराहे के पास सड़क किनारे मिट्टी कटने से हुआ गड्ढ़ा। संवाद - फोटो : ETAWAH
उदी (इटावा)। वाटर लाइन टूटने से स्टेशन को जाने वाली सड़क कट गई है। इससे बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढ़े हो गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक माह बीतने के बावजूद जिम्मेदार अफसर इसकी सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बढपुरा विकास क्षेत्र के इटावा-ग्वालियर मार्ग पर ग्राम नगला गौर के पास उदी मोड़ स्टेशन के लिए रास्ता जाता है। इस तिराहे के पास लगभग एक माह पहले भूमिगत वाटर लाइन टूट गई थी। इससे अंदर ही अंदर पानी रिस्ता रहा। लाइन सही न होने की वजह से पानी ने किनारे से सड़क को काट दिया और कई जगह गड्ढे हो गए। ऐसे में हाईवे से निकलने वाले लोगों को हादसे का डर बना रहता है। खास तौर पर रात में सड़क किनारे उतरने पर कार पलटने से बच जाती है।
विज्ञापन

उदी मोड़ निवासी अरविंद चौधरी ने बताया कि पाइप लाइन करीब एक माह से टूटी पड़ी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब यह गड्ढ़े हादसे का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि जल निगम को पाइपलाइन सही करा देनी चाहिए। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से इन गड्ढ़ों को भरवा देना चाहिए ताकि हादसे का डर खत्म हो जाए। जल्द गड्ढ़े नहीं भरे तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed