{"_id":"62e578234fb71e41d34eba21","slug":"etawah-rights-of-village-head-seized-on-financial-irregularities-recovery-will-be-done-etawah-news-knp7103593195","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : वित्तीय अनियमिता पर ग्राम प्रधान के अधिकार सीज, की जाएगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : वित्तीय अनियमिता पर ग्राम प्रधान के अधिकार सीज, की जाएगी रिकवरी
विज्ञापन
इटावा। ब्लाक महेवा की ग्राम पंचायत रतनपुर के प्रधान के अधिकारों को जिलाधिकारी अवनीश राय ने सीज कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के अधिकारों का प्रयोग करने के लिए तीन समिति गठित करने का आदेश दिया है।
डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि गांव के सुभाष चंद्र ने 25 मई को ग्राम पंचायत के कामकाज में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। जांच जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कराई गई। जिसमें प्रधान के पति व अन्य के खाते में गलत रूप से रकम भेजने की पुष्टि हुई।
इंटरलॉकिंग गलियों को मानक विहीन बनाकर भुगतान कराया गया। मनरेगा में रोजगार सेवक पर दबाव बनाकर प्रधान ने अपने खाते में भुगतान कराया। जांच में दो लाख सत्तर हजार एक सौ उनसठ रुपये का दुरुपयोग पाया गया। तत्कालीन ग्राम सचिव उमाकांत से एक लाख पैंतीस हजार 79 रुपये तथा ग्राम प्रधान पूनम कुमारी से इतनी ही रकम की वसूली की जाएगी। ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया गया है। डीएम ने महेवा के बीडीओ और एडीओ पंचायत को बैठक कराकर तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।