फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah ranks second in the state in high school results

हाईस्कूल के रिजल्ट में इटावा प्रदेश में दूसरे नंबर पर

Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Etawah ranks second in the state in high school results
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा हाईस्कूल के रिजल्ट में इटावा जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं में 93.71 प्रतिशत ने सफलता हासिल की है। इंटरमीडिएट में 85.75 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। दोनों ही कक्षाओं में सफल छात्राओं का प्रतिशत 90 से ऊपर है। राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की अपेक्षा वित्त विहीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। टॉपर्स की सूची में राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालय स्कूलों का कोई छात्र-छात्रा स्थान नहीं पाया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 14893 छात्रों और 11236 छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा के लिए फार्म भरे थे। इसमें 12712 छात्रों और 10215 छात्राओं (कुल 22927) ने परीक्षा दी। 11661 छात्र और 9823 छात्राएं सफल रहे। 21484 सफल परीक्षार्थियों में छात्रों का प्रतिशत 91.73 और छात्राओं का 96.16 प्रतिशत रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में 12301 छात्रों और 9398 छात्राओं ने परीक्षा के लिए फार्म भरे थे। इसमें 11073 छात्रों व 8721 छात्राओं (कुल 19794) ने परीक्षा दी। 9085 छात्र और 7889 छात्राएं सफल रहीं। 16974 सफल परीक्षार्थियों में छात्रों का प्रतिशत 82.05 और छात्राओं का 90.46 रहा।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट
वर्ष परीक्षा परिणाम
2018 80.75
2019 79.70
2020 80.04
2021 82.98
हाईस्कूल
वर्ष परीक्षा परिणाम
2018 80.43
2019 70.69
2020 83.03
2021 86.59
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed