फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Pucca drains made to stop soil erosion on Bundelkhand Expressway

इटावा : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मिट्टी का कटान रोकने के लिए बनाई पक्की नालियां

Tue, 02 Aug 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Pucca drains made to stop soil erosion on Bundelkhand Expressway
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मिट्टी का कटान रोकने के लिए पक्की नालियां और पानी स्टोर करने के लिए चेंबर बनाए गए हैं। नालियों से पानी चेंबर में जमा होगा। चेंबर के पानी से भूगर्भ जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

लोकार्पण के कुछ दिन बाद हुई तेज बारिश से एक्सप्रेसवे पर कई जगह सड़क धसक कई थी। किनारों पर कटान भी हो गई थी। इससे यूपीडा अधिकारियों में खलबली मच गई थी। यूपीडा के बड़े अधिकारी खुद निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद मरम्मत का काम तेजी से शुरू किया गया। तीन-चार दिनों से क्षेत्र में बारिश न होने काम तेजी से किया गया। कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकांन कंपनी ने एक्सप्रेसवे का पानी उतरने के लिए नालियां और चैंबर बनवा दिए हैं। एक्सप्रेसवे के बीच बने डिवाइडर में पौधे भी लगाए जा रहे हैं। टोलप्लाजा पर आठ लाइनें बननी हैं, इसमें चार लाइनों का काम पूरा कर लिया गया है। अन्य लाइन पर काम तेजी से चल रहा है। सुरक्षा मेटल बीम को भी एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ लगा दिया गया है। दिलीप बिल्डकांन कंपनी के मैनेजर सचिन जैन ने बताया कि ज्यादातर अधूरे काम पूरे कर लिए गए हैं। बचे काम एक सप्ताह में पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed