{"_id":"6150ab548ebc3e2be403cad0","slug":"etawah-news-waterlogging-and-dirt-in-cowsheds-etawah-news-knp6546406126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों की देखरेख में नहीं हो किसी प्रकार की ढिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों की देखरेख में नहीं हो किसी प्रकार की ढिलाई
विज्ञापन
फ़ोटो संख्या 02- भरथना स्थित अस्थाई गोशाला का मौका मुआयना करते एसडीएम एनराम
- फोटो : ETAWAH
भरथना। गोशालाओं में रखे गए गोवंशों की हकीकत जांचने के लिए एसडीएम ने पालिका की गोशाला के साथ ही गंथरा व कंधेसी पथार गोशाला का निरीक्षण किया। तीनों जगह जलभराव व गंदगी मिली। इस पर एसडीएम ने अफसरों को जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
रविवार को सबसे पहले एसडीएम एन.राम पालिका की गोशाला में पहुंचे। यह गोशाला सतह से नीचे होने के कारण इसके अंदर बारिश का पानी भरा व कीचड़ मिला। इस पर एसडीएम ने ईओ को जलनिकासी की व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही गोवंश को दिए जाना वाले चारे की स्थिति देखी। एसडीएम ने गोवंशों की गणना भी कराई। उन्होंने गोशाला प्रभारी मोहित यादव को निर्देशित किया कि गोवंशों के भरण पोषण में किसी प्रकार की कमी न रहे।
विज्ञापन
किसी भी दशा में गोवंश बाहर न जाएं। पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने उन्हें अवगत कराया कि नगर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने गोवंश को छोड़ देते हैं।
इस कारण काफी समस्या उत्पन्न होती है। एसडीएम ने निर्देशित किया कि सड़क आदि स्थलों पर छुट्टा घूम रहे गोवंशों को अभियान चलाकर गोशालाओं में संरक्षित करें।
यहां लेखपाल संजय कुमार, सभासद राकेश कुमार दिवाकर आदि रहे। इसके बाद एसडीएम गंथरा व कंधेसी पथार गोशाला पहुंचे। यहां भी बारिश का पानी परिसर में भरा मिला। इस पर बीडीओ को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।