फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Waterlogging and dirt in cowsheds

गोवंशों की देखरेख में नहीं हो किसी प्रकार की ढिलाई

Sun, 26 Sep 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Waterlogging and dirt in cowsheds
फ़ोटो संख्या 02- भरथना स्थित अस्थाई गोशाला का मौका मुआयना करते एसडीएम एनराम - फोटो : ETAWAH
भरथना। गोशालाओं में रखे गए गोवंशों की हकीकत जांचने के लिए एसडीएम ने पालिका की गोशाला के साथ ही गंथरा व कंधेसी पथार गोशाला का निरीक्षण किया। तीनों जगह जलभराव व गंदगी मिली। इस पर एसडीएम ने अफसरों को जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को सबसे पहले एसडीएम एन.राम पालिका की गोशाला में पहुंचे। यह गोशाला सतह से नीचे होने के कारण इसके अंदर बारिश का पानी भरा व कीचड़ मिला। इस पर एसडीएम ने ईओ को जलनिकासी की व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही गोवंश को दिए जाना वाले चारे की स्थिति देखी। एसडीएम ने गोवंशों की गणना भी कराई। उन्होंने गोशाला प्रभारी मोहित यादव को निर्देशित किया कि गोवंशों के भरण पोषण में किसी प्रकार की कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी दशा में गोवंश बाहर न जाएं। पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने उन्हें अवगत कराया कि नगर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने गोवंश को छोड़ देते हैं।
इस कारण काफी समस्या उत्पन्न होती है। एसडीएम ने निर्देशित किया कि सड़क आदि स्थलों पर छुट्टा घूम रहे गोवंशों को अभियान चलाकर गोशालाओं में संरक्षित करें।

यहां लेखपाल संजय कुमार, सभासद राकेश कुमार दिवाकर आदि रहे। इसके बाद एसडीएम गंथरा व कंधेसी पथार गोशाला पहुंचे। यहां भी बारिश का पानी परिसर में भरा मिला। इस पर बीडीओ को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed