फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Tragedy King Dilip Kumar was related to Etawah

-शहर के कटरा शमशेर खां स्थित बड़ी दरगाह में माथा टेकने आए थे

Wed, 07 Jul 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Tragedy King Dilip Kumar was related to Etawah
इटावा। ट्रेजडी किंग के नाम के मशहूर फिल्म अभिनेता यूसूफ खान उर्फ दिलीप कुमार का इटावा से भी गहरा नाता रहा है। वह 1972 व 75 में शहर के कटरा शमशेर स्थित बड़ी दरगाह में पत्नी सायरा बानो व सास नसीम बानो के साथ माथा टेकने आए थे।
विज्ञापन

इसी साल 16 मई को दरगाह के मैनेजर हनी वारसी से मोबाइल पर हुई बातचीत में दिलीप कुमार ने कहा था कि स्वस्थ होने पर वह दरगाह में माथा टेकने आएंगे। अभिनेता के निधन की खबर सुनकर हनी वारसी हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन

कटरा शमशेर स्थित बड़ी दरगाह परिसर में रहने वाले हनी वारसी ने बताया कि नसीम बानो की मां शमशाद बेगम किसी जमाने में इटावा शहर के ही कबीरगंज मोहल्ले में रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1955 के करीब नसीम बानो का परिवार यहां से मुंबई चला गया। हनी वारसी ने बताया कि अभिनेत्री सायरा बानो से निकाह करने के बाद दिलीप कुमार 1972 में दरगाह में माथा टेकने के लिए आए थे। तब सामान्य दिन थे। उसी दिन परिवार के साथ मुंबई लौट गए थे।
1975 में दरगाह के उर्स पर दिलीप कुमार पत्नी व सास के साथ फिर आए थे। उन्हें तीन दिन ठहरना था, लेकिन भीड़ अधिक देख प्रशासनिक अफसरों के अनुरोध पर दिलीप कुमार परिवार के साथ दो दिन बाद ही मुंबई लौट गए थे। इसके बाद वह दरगाह नहीं आए, लेकिन फोन पर उनसे व सायरा बानो से अक्सर उनकी बातचीत होती थी।

मेरी सेहत की बेहतरी के लिए खुदा से दुआ कीजिए
हनी वारसी ने बताया कि इसी साल ईद पर मुबारकबाद देने के लिए उन्होंने दिलीप कुमार को फोन किया था। सायरा बानो ने फोन पर बात की थी।
दिलीप कुमार के कहने पर ही सायरा बानो ने उनसे कहा था कि ‘मेरी (दिलीप कुमार) सेहत की बेहतरी के लिए खुदा से दुआ कीजिए, स्वस्थ होने पर वह दरगाह माथा टेकने जरूर आएंगे’, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिलीप कुमार के निधन से उनका पूरा परिवार आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed