फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,today,panchyat members,counting of votes,95 vacant post

ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 95 पदों पर आज होगी मतगणना

Sun, 13 Jun 2021 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,today,panchyat members,counting of votes,95 vacant post
इटावा। जिले के चार ब्लाकों में रिक्त 95 ग्राम पंचायत सदस्यों और एक बीडीसी सदस्य के पद पर मतगणना आज सुबह 8 बजे से होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

चकरनगर की मतगणना निरंजन सिंह इंटर कॉलेज निरंजन नगर में बाकी की ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। ब्लाकों में कुल 14 टेबिलों पर 56 कर्मचारी मतगणना का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात रहेगी। मतगणना केंद्र के 200 मीटर के आसपास आने जाने पर पाबंदी रहेगी। मतगणना के बाद चुनाव लड़ रहे 195 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून को इन सीटों पर हुए मतदान में जिले के 65.43 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सोमवार को होने वाली मतगणना के लिए आज ब्लाकों में प्रत्याशियों और एजेंटों के पास बनाने का काम चलता रहा।
मतगणना के लिए महेवा में 4, भरथना में 4, चकरनगर में 3 और सैफई में 3 टेबिलें लगाई गई हैं। हर टेबिल पर चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना दोपहर बाद तक पूरी हो जाएगी।
भरथना में 31, महेवा में 34, सैफई और चकरनगर में 15-15 पदों पर चुनाव हुआ है। इस प्रकार जिले की सभी ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।
महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक साथ चार टेबलों पर चार-चार कर्मचारी गणना करेंगे। एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत ने बताया कि तहसीलदार की मौजूदगी में गणना होगी।

भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार आरओ डा.सुरेश चंद्र और खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 31 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed