फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news tinshed rain

टिनशेड के साथ दीवार गिरी, युवक की मौत

Sat, 07 Mar 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
etawah news tinshed rain
तेज हवा के बाद उखडा पडा टिन सेड - फोटो : ETAWHA
बकेवर (इटावा)। बारिश के साथ तेज हवा चलने से शकूरपुर गांव में शुक्रवार की शाम को टिनशेड के साथ पक्की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निकालकर सीएचसी महेवा भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना देने के बाद एक घंटे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

बारिश के बचने के लिए गांव के पांच लोग जसवंत सिंह के घर के बाहर रखे टिनशेड के नीचे खडे़ हो गए। तेज हवा का झोका आने से टिनशेड दीवार समेत गिर गया। इससे पांच लोग मलबे में दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकलने में जुट गए। मलबे में दबने से नाहर सिंह (32) पुत्र अशोक सिंह कठेरिया की मौत हो गई। गोविंद सिंह पुत्र मोहर सिंह, फूल सिंह पुत्र बाबूराम, प्रदीप पुत्र रज्जन बाबू, सुरेशचंद पुत्र रामस्वरूप निवासी गण शकूरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान मुकेश सिंह ने अन्य ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी महेवा भिजवाया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल गोविंद सिंह की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

प्रधान मुकेश सिंह भदौरिया ने बताया सभी लोग दीवार के सहारे टिनशेड के नीचे दीवार के पास खड़े थे उसकी समय टिनशेड में हवा भरने से वह उखड़ गया और वह मय दीवार के गिर गई। सूचना के बाद भी एक घंटे तक तहसील व पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed