फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,There used to be a fight about talking to brother-in-law on the phone

भाई व बहनोई से फोन पर बात करने को लेकर होता था झगड़ा

Fri, 10 Sep 2021 10:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
etawah news,There used to be a fight about talking to brother-in-law on the phone
तालाब में गोताखोरों के साथ महिला का मोबाइल खोजती क्राइम ब्रांच टीम - फोटो : ETAWAH
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव स्थित तालाब में गुरुवार सुबह महिला, उसकी बेटी व बेटा के शव पड़े मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

उसके सिर की हड्डी टूटी मिली है। जबकि दोनों मासूमों की मौत डूबने से हुई है। पुलिस की माने तो महिला अपने बहनोई से फोन पर बहुत बात करती थी, उसी को लेकर पति से उसका झगड़ा होता था। पति उस पर शक करता था।
विज्ञापन

सुजानपुर गांव निवासी योगेश यादव की पत्नी पवनेश, बेटी खुशी व बेटे दीपाशू का शव घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में गुरुवार सुबह शव उतराता हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई सतेंद्र यादव ने जीजा योगेश समेत अज्ञात लोगों पर दहेज हत्या व साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पोस्टमार्टम व एफआईआर के आधार पर पति समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भाई सतेंद्र ने बताया कि पवनेश अपनी छोटी बहन के पति से कभी-कभी बात करती थी। इस बात पर योगेश बहन पर शक करता था। तीन सितंबर को पवनेश कन्नौज के सौरिख पट्टी गांव में अपनी बड़ी बहन भूरी के सुसर के तेहरवीं में गई थी।
जहां पवनेश ने सौरिख में ही रहने वाली दूसरी बहन के घर जाने की बात पति योगेश से कही, तो उसने विरोध किया और झगड़ा कर वहां से चला आया। पांच सितंबर को बहन घर पहुंची और छह सितंबर को योगेश से उसका फिर से झगड़ा हुआ था।
तब योगेश ने पवनेश को जान से मारने की धमकी दी। सात को वह बहन के घर पहुंचा, तो योगेश दोनों बच्चों व पवनेश का मोबाइल लेकर चौबिया अपने एक रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वह बहन को समझाकर लौट गया था।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम को तानों से तंग आकर पवनेश गुस्से में योगेश से बोली की दोनों बच्चे तुम्हारे नहीं और इतना कहते हुए तालाब की ओर जाने लगी। इस पर योगेश भी पीछे चला गया।
आशंका है कि गुस्से में महिला ने दोनों बच्चों को तालाब में फेंका होगा। यह देख योगेश ने पत्नी के सिर में ईट या कोई भारी वस्तु मारकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद उसे भी योगेश ने तालाब में फेंक दिया। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि महिला के पति समेत कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। योगेश के घर की छानबीन भी की गई। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच
ऊसराहार। क्राइम ब्रांच टीम व ऊसराहार पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी योगेश से पूछताछ की। टीम महिला के लापता मोबाइल व हत्या के संबंध में जांच कर रही है। महिला का मोबाइल भी बुधवार देर शाम से गायब है।
पुलिस टीम को घर से मोबाइल नहीं मिला है। वह करीब साढ़े सात बजे के बाद से बंद है। तालाब में मोबाइल फोन गिरने की आशंका पर पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश के प्रयास कर रही है।

पुलिस मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर जांच कर रही है। मोबाइल पर शाम को चार बजे तक जो भी कॉल आई है। उस पर मृतका पवनेश की ज्यादा बात नहीं हुई है।
मोबाइल फोन पर मृतका की जिन लोगों से बात हुई है, पुलिस अब उनसे भी पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी जितेंद्र प्रतापसिंह ने शुक्रवार को फिर घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन की। साथ ही आसपास पड़ोस लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed