फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The priest went to jail for converting

धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में युवक गया जेल

Mon, 27 Sep 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
etawah news,The priest went to jail for converting
पुलिस गिरफ्त में धर्म परिर्वतन का आरोपी श्याम सुंदर - फोटो : ETAWAH
बकेवर (इटावा)। धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने रविवार को आरोपी पादरी श्याम सुंदर को जेल भेज दिया। आरोपी पर आरएसएस के सह खंड कार्यवाह ने लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने ईसाई धर्म से खुद को जोड़ा था या नहीं। या सिर्फ उसकी ईसाई धर्म में आस्था थी।
विज्ञापन

बकेवर थाने में शनिवार को एक संगठन के धीरज तिवारी ने बकेवर के कुनैठा गांव निवासी श्याम सुंदर पर तुर्कपुर गांव के अशोक कुशवाहा को 2020 में ईसाई धर्म में शामिल करने का आरोप लगा तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर कस्बा लखना के ईकरी तिराहा के पास से आरोपी श्याम सुंदर को एक मकान से पकड़ा था। उसके पास से पुलिस को बाइबिल व प्रचार सामग्री मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसने बताया कि वह ईकरी तिराहे के पास किराये के मकान में तीन सालों से परिवार समेत रह रहा है। वह गिरजाघर जाता था और प्रार्थना करता था।
आरोपी ने धर्म परिवर्तन कराने की बात से इंकार किया था। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के नगला मिलक के पास बने गिरजाघर में प्रार्थना करने की बात जांच में सही पाई गई है।
आरोपी पर लवेदी के तुर्कपुरा गांव में किसी अशोक कुशवाहा धर्मांतरण कराने का आरोप है। आरोपी ने बताया है कि उसने अभी तक न तो अपना या किसी और का धर्मांतरण कराया है।

ईसाई धर्म में आस्था होने पर वह चर्च में प्रार्थना करने जाता है। फिलहाल रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को जेल भेजा गया है। विवेचना के बाद मामला स्पष्ट हो सकेेगा कि श्याम सुंदर ने ईसाई धर्म से खुद जोड़ रखा था या नहीं। वह पदरी था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed