{"_id":"6133adbe8ebc3e7f4a094568","slug":"etawah-news-the-miscreants-took-the-girl-from-the-house-after-intoxicating-etawah-news-knp65017462","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुघांकर युवती को घर से ले गए अपहरकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुघांकर युवती को घर से ले गए अपहरकर्ता
विज्ञापन
लवेदी। थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में पांच लोग एक किसान के घर में घुस गए। किसान की बड़ी बेटी को नशीला पदार्थ सुंधाकर उठा ले गए। उसके साथ में सो रही उसकी बेटी बहन को कमरे में बंद कर गए। छोटी बहन के शोर मचाने पर परिजन उठे और जानकारी लवेदी थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
जैतपुरा गांव निवासी नेकराम ने बताया कि बड़ी बेटी स्वाती (19) अपनी छोटी बहन आकृति के साथ घर के अंदर के कमरे में चारपाई पर सो रही थी। परिवार के लोग घर के बहार वाले कमरे में सो रहे थे।
आरोप है कि 28 अगस्त की रात करीब दो बजे गांव के पांच लोग आंगन की टूटी दीवार के रास्ते घर में घुसकर बेटियों के कमरे में पहुंचे। स्वाति को रुमाल में लगा नशीला पदार्थ सुंधा दिया।
विज्ञापन
हरकत होने पर आकृति उठी और उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए स्वाती का बेहोशी हालत में अपहरण करके ले गए।
जबकि आकृति को कमरे में बंद कर दिया। आकृति के शोर मचाने पर वह लोग जागे और कमरे में पहुंचे तो उसने स्वाती के अपहरण की जानकारी दी। परिजनों ने अपहरण की सूचना लवेदी थाना पुलिस को देकर उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।
अपहरण की सूचना पर पुलिस रात को नहीं पहुंची। नेकराम का आरोप है कि जब वह 29 अगस्त को लवेदी थाने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो थानाध्यक्ष ने बोला कि बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराओ।
जबकि उसका अपहरण हुआ था। इसके बाद वह थाने से चला आया। थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़ित किसान सीओ भरथना विजय सिंह के पास पहुंचा और मामले की तहरीर दी।
लवेदी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग है। सीओ भरथना विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर युवती की बरामदगी व आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवती के मिलने पर मामला स्पष्ट हो सकेगा। थाना पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी गई थी।