फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The culvert was washed away in the flood, help is not reaching

बाढ़ में बह गई पुलिया, नहीं पहुंच रही मदद

Fri, 13 Aug 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The culvert was washed away in the flood, help is not reaching
बढ़पुरा गांव में बाढ़ में बह गई पुलिया - फोटो : ETAWAH
उदी। गांव की पुलिया बाढ़ में टूट के बह गई, अब लल्ला बाजार कैसे जाएं। अगर कोई बीमार हो जाएं, तो गांव में ही मर जें इलाज केलय नहीं जाए पे। यह दर्द है बढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के मंडैया बढ़पुरा गांव के बलराम का है।
विज्ञापन

चंबल व यमुना का जलस्तर भले ही कम हो गया है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। प्रशासन की तरफ से पर्याप्त मदद नहीं आ रही है। खाने-पीने का संकट है।
विज्ञापन

कई गांवों के लोग तो अभी भी अंधेरे में रह रहे हैं। बाढ़ के चलते कई गांवों का संपर्क मार्ग बह गया या पुलिया टूट गईं हैं। इसके चलते बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इसका उदाहरण है बढपुरा ब्लाक का मंडैया बढ़पुरा गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां संपर्क मार्ग की पुलिया टूट कर बहने से यह गांव कट गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में जाने के लिए करीब एक किलोमीटर का रास्ता कच्चा है। पुलिया बहने की वजह से यहां के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
बाढ़ प्रभावित इस गांव के लोगों का कहना है कि न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी उनके गांव हाल देखने आया। बस गांव के बाहर तक नेता व अधिकारी और वापस लौट गए।
गांव के ही मुरारी पंडित ने बताया गया पुलिया टूटने से उन लोगों को गांव से बाहर जाने के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इसी गांव के उदयभान ने बताया कि पुलिया टूटने से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग बंद हो गया है।
कोई वाहन गांव में आ जा नहीं सकता है। ऐसी स्थिति में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो गया तो वह अस्पताल तक पहुंचा पाना मुमकिन नहीं हो सकेगा। अब तो जिंदगी भगवान के भरोसे ही चल रही है।

जलस्तर हो रहा कम
चंबल का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर नदी चंबल नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान 121.22 से 3 मीटर नीचे 118.7 पर आ गया है। यमुना का जल स्तर 116 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed