फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Taking water in hand, took a pledge to conserve

हाथ में जल लेकर दिलाया जल संरक्षण का संकल्प

Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Taking water in hand, took a pledge to conserve
हाथ में जल लेकर शपथ लेते निर्मल कुमार साथ में अनवर वारसी - फोटो : ETAWAH
इटावा। विश्व जल दिवस पर लोगों को हाथ में जल देकर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। ब्रांड एंबेसडर निर्मल सिंह ने कहा कि पानी की बर्बादी रोकना हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

यह सबसे बड़ा जल संरक्षण है। इसके साथ ही बरसात के जल के संरक्षण के लिए भी सभी इंतजाम किए जाने चाहिए। पानी रिचार्ज की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी ने कहा कि युवाओं को समाज को जागरूक बनाने के लिए कार्य करना है। उसमें पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण भी शामिल है।
विज्ञापन

युवाओं को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी पानी की बर्बादी से रोकना है। पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना ने कहा कि यदि जल संरक्षण न किया तो आने वाले समय में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखाकार श्रवण कुमार बाथम ने कहा कि युवा सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्हें जल संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
जल है तो जीवन है, जल व्यर्थ में न बहाएं
इकदिल। आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मोहल्ला कायस्थान इकदिल में जल दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में समाजसेवी डॉ. सुशील सम्राट ने सभी लोगों को जल बचाव की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सब लोग जागरूकता फैलाएं और कल के लिए आज जल बचाएं। जल मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसे व्यर्थ बर्बाद न करें, यदि जल है तो जीवन है। इस मौके पर रिचा तिवारी, सुमन चौहान, सुशीला देवी, दामिनी शुक्ला, प्राची सक्सेना, स्वेच्छा राजपूत, नरगिस, राखी यादव, जया मिश्रा, फिजा, अंजली यादव, लक्ष्मी, रानी देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed