{"_id":"6144d34a8ebc3e9d655eda2d","slug":"etawah-news-statement-in-the-court-of-the-gang-rape-victim-sisters-etawah-news-knp652792746","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित बहनों ने कराए गए कोर्ट में बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित बहनों ने कराए गए कोर्ट में बयान
विज्ञापन
सैफई। तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली सगी बहनों के शुक्रवार को कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज किए गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित बहनों के कोर्ट में दिए गए बयानों की कॉपी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी जिले के एक गांव की रहने वाली सगी बहनों ने सैफई थाने में सैफई के झीगूपुर गांव निवासी हरीकेश, चौबेपुर गांव साहिल व सनी कुमार के खिलाफ 11 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप है कि 10 सितंबर को महिला थाने से मैनपुरी जाते समय सैफई में हरीकेश दोनों बहनों को बहाने एक होटल में ले गया था। वहां उसने अपने साथियों को बुला लिया था।
विज्ञापन
वहां खाना खिलाने के बाद आरोपी गींजा रोड स्थित रेलवे अंडरपास के बनी एक दुकान में ले गए। वहां तीनों ने दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने 11 सितंबर की देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था।
पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म पीड़ित बहनों की मेडिकल के आधार पर एक की उम्र 19 व दूसरी की 27 साल होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को दोनों बहनों के कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराए गए हैं। पीड़ित बहनों के कोर्ट में दिए गए बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।