फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Speeding vehicle crushes BSc student, death

जसवंत नगर में तेज वाहन ने बीएससी छात्रा को कुचला, मौत

Thu, 30 Sep 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Speeding vehicle crushes BSc student, death
मृतक दुग्रेश की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
इटावा। जसवंत नगर के भावलपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने कोचिंग से लौट रही साइकिल सवार बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश शुरू की है।
भावलपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण प्रजापति मिट्टी के बर्तन व सामान बनाने का काम करते हैं। उनके छह बच्चों में सबसे छोटी बेटी दुर्गेश कुमारी (16) क्षेत्र के चौधरी सुघर सिंह महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
वह एसएससी की तैयारी कर रही थी। गुरुवार सुबह दुर्गेश जसवंत नगर स्थित मंडी के पास कोचिंग पढ़ने गई थी। वहां से साइकिल से घर लौट रही थी। भावलपुर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारने के बाद कुचलता दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस व परिजन दुर्गेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed