फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news saifai

प्रोस्टेट के मरीजों के लिए नई उम्मीद

Sat, 07 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
etawah news saifai
आयुर्विज्ञान विवि यूरोलॉजी विभाग में उपलब्ध अत्याधुनिक ग्रीन लाइट लेजर मशीन - फोटो : ETAWHA
इटावा । उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के यूरोलॉजी विभाग में अब ग्रीन लाइट लेजर से आपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काफी समय से विश्वविद्यालय के यूरोलॉजी विभाग में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्तमान में यूरोलॉजी विभाग में किडनी, प्रोस्टेट, स्टोन, पेशाब की नली की पथरी, किडनी और पेशाब की थैली के कैंसर का इलाज अत्याधुनिक तकनीक से किया जा रहा है।
विज्ञापन

संबंधित ग्रीन लाइट लेजर तकनीक से आपरेशन पर विस्तार से बात करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि यह विधि देश एवं प्रदेश के कुछ चुनिंदा अस्पतालों में ही अभी उपलब्ध है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में इस विधि से आपरेशन में लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक का खर्च आता है जो कि एक गरीब एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के मरीज के लिए महंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा रियायत देने के बाद इस तकनीक से आपरेशन में मात्र सत्तर हजार रुपये आने की संभावना है। इसके अलावा आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले मरीजों का आपरेशन इस तकनीक से निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूरोलॉजी विभाग में इस सुविधा को शुरू किए अभी कुछ ही समय ही हुआ है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं।

यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एमए खान ने बताया कि ग्रीन लाइट लेजर तकनीक से मरीज का आपरेशन बिना किसी चीड़-फाड़ या टांका के किया जाता है। इस तकनीक से आपरेशन में चीड़-फाड़ न होने के कारण मरीज के शरीर से खून भी नहीं बहता जो इस तकनीक से आपरेशन का एक बड़ा लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed