फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news safari

लॉयन सफारी खुलने का रास्ता साफ

Tue, 03 Mar 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news safari
लायन सफारी में शेर - फोटो : ETAWHA
इटावा। इटावा सफारी पार्क की लॉयन सफारी खुलने का रास्ता साफ हो गया है। सेंट्रल जू ऑथारिटी ने इटावा सफारी पार्क खोलने के लिए बने 10 शेर-शेरनियों के नियम को शिथिल कर दिया है। अब जल्द ही सेंट्रल जू ऑथारिटी की टीम लॉयन सफारी की सुरक्षा और शेरों के स्वस्थ रहने लायक माहौल का परीक्षण करने आएगी। ऑथरिटी से एनओसी मिलने के साथ ही लॉयन सफारी आम जनता के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क की पांच सफारियों में लॉयन सफारी को देखने की उत्सुकता इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश के लोगों को है। डियर, बियर और एंटीलोेप सफारी आम लोगों के लिए खोली जा चुकी हैं।
विज्ञापन

21 अप्रैल को जिले के दौरे पर आए प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजीव कुमार गर्ग ने लॉयन सफारी पार्क अप्रैल के पहले सप्ताह में आम जनता के लिए खोजने का ऐलान किया था। उन्होंने ये ऐलान सेंट्रल जू ऑथारिटी से इटावा सफारी पार्क से नियम शिथिल होने के बाद किया था। जू एथारिटी की फरवरी को दूसरे सप्ताह में हुई बैठक में इटावा सफारी को खोलने के लिए 10 शेर-शेरनी होने की शर्त को शिथिल किया जा चुका था। हालांकि इसका अधिकृत पत्र सफारी प्रशासन को नहीं मिला था। सोमवार शाम को जू ऑथारिटी का नियम शिथिल करने का पत्र सफारी प्रशासन को मिल गया। इसके साथ ही सफारी प्रशासन ने लॉयन सफारी खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफारी के निदेशक वीके सिंह ने बताया कि सेंट्रल जू ऑथारिटी का पत्र मिल गया है। अब वहां की टीम लॉयन सफारी में शेरों की सुरक्षा, शेरों के स्वस्थ रहने लायक माहौल आदि का परीक्षण करने आएगी। टीम जल्द आए इसके लिए पत्र व्यवहार शुरू किया जा रहा है। लॉयन सफारी खुलने के बाद पर्यटकों की भीड़ में 50 गुना तक इजाफा होगा, इसके लिए भी तैयारियां की जाएंगी।
इटावा सफारी पार्क देखने के लिए अभी दो बसें और सफारी की खुली जीप हैं। निदेशक ने बताया कि लॉयन सफारी खुलने के बाद पर्यटकों की संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। एसी बसों को भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी महीने फूूडसेंटर को भी शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।

शेरनी जेसिका ने 26 जून को चार शवकों को जन्म दिया था। इसमें एक शावक की कुछ दिन बाद ही मौत हो गई थी। तीन शावक तीन मार्च को अब आठ महीने छह दिन के हो गए हैं। निदेशक ने बताया कि अगले महीने तीनों शावक भी वयस्क शेरों में गिने जाने लगेंगे। इसके साथ ही सफारी के वयस्क शेरों की संख्या 11 हो जाएगी। इसमें सात नर और चार मादा हैं। दो वयस्क शेरनियां जेसिका, हीर और वयस्क शेर मनन, गीगो, पटौदी, शिम्बा, सुल्तान और बाहुबली हैं। जेसिका के शावकों में दो मादा और एक नर है। इसके अलावा छह वह शेर भी सफारी में हैं जो गुजरात से यूपी को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed