फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Repair work on Arvind bridge completed, traffic started

अरविंद पुल पर मरंमत का काम पूरा, यातायात शुरू

Sat, 24 Jul 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Repair work on Arvind bridge completed, traffic started
फोटो संख्या 28- अरविंद पुल की साइड पर लगाये गये बेरीकेड - फोटो : ETAWAH
इटावा। रेलवे स्टेशन रोड पर अरविंद पुल की साइड में हुए कटान को नगर पालिका परिषद ने दुरुस्त कर दिया। शुक्रवार को दिन भर इस मार्ग पर यातायात बंद होने के बाद शनिवार को सुबह यातायात शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

शुक्रवार को अरविंद पुल पर एक साइड में अचानक शुरू हुए कटान को देखते हुए नगर पालिका ने दोनों ओर बैरीकेड लगाकर आवागमन बंद करा दिया था।
पुल के नीचे जलापूर्ति की पाइप लाइन टूट जाने से पानी का प्रवाह इतना तेज था कि मिट्टी कटने लगी। जिससे पुल की जिस साइड पर ट्रांसफार्मर रखा था उस साइड की मिट्टी कटने लगी।
विज्ञापन

सड़क में भी दरारें पड़ने लगी। विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति काट दी। रात्रि में ट्राली पर रखे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई। नगर पालिका कर्मचारियों ने पाइप लाइन को सही कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दरार में मिट्टी का भराव करा दिया गया। सुबह रास्ता खोल दिया गया। चेयरमैन नौशाबा फुरकान ने बताया कि मरम्मत काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed